Wednesday, November 24, 2010

जिन्दगी तेरे मायने बदल गए!!

कुछ रिश्ते बदल गए 
कुछ अहसास बदल गए !!
सच के आईने में 
कुछ जज़्बात बदल गए!!

जिन्दगी तू ना बदली 
तेरे मायने बदल गए!!
लोग ऐसे मिले मुझसे कि 
दायरे बदल गए!!

मिलते थे मुस्करा के 
मुझसे कभी वो !!
मयकदे बदले नही 
हम प्याले बदल गए !!

देखा जब भी मैंने उनको 
पाया था परछाइयों में!! 
जिन्दगी तू रही नही 
अब साए बदल गए !!


जब भी देखा एक ख्वाब 
आसमां तक जाने का !! 
आसमा अभी देखा नही 
हालात बदल गए !!

1 comment:

  1. बहुत खूब लिखा है...कलम को सलाम...

    ReplyDelete